Sony PlayStation 5 Slim: गर्मियों की छुट्टियों में अब होगा धमाल, सोनी लाई प्लेस्टेशन पर जबरदस्त ऑफर

कृतार्थ सरदाना। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के लिए तैयारी सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि कंपनियां भी कर रही है। जापानी कंपनी सोनी (Sony) अपने प्लेस्टेशन 5 स्लिम (Sony PlayStation 5 Slim) पर ऐसा आकर्षित ऑफर लेकर आई है जो बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को मजेदार बना देगा।

सोनी के प्लेस्टेशन (Sony PlayStation) की बच्चों ही नहीं बड़ों में भी दीवानगी हमेशा बनी रहती है। लेकिन यह एक महंगा गैजेट है, जिस कारण अक्सर लोग इसे खरीदने के लिए किसी ऑफर का इंतजार कर रहे होते हैं।

लेकिन अब गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए सोनी प्लेस्टेशन 5 स्लिम (Sony PlayStation5 SLIM) पर बंपर ऑफर मिल रहा है। इस कारण आपके पास लेटेस्ट सोनी प्लेस्टेशन 5 स्लिम (Sony PlayStation5 SLIM) को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार अवसर मिल रहा है।

क्या है ऑफर

सोनी प्लेस्टेशन 5 स्लिम (Sony PlayStation5 SLIM) के CFI-2008A01 और CFI-2008B01 दो मॉडल आते हैं जिनकी कीमत 54,990 रुपये है। लेकिन इस समर सेल (Summer Sale) में कंपनी प्लेस्टेशन (PS5 SLIM) के दोनों मॉडल पर पूरे 5,000 रूपये का डिस्काउंट दे रही है। इससे आपको यह 49,990 रूपये की कीमत में मिल जाएगा।

यह ऑफर सोनी सेंटर (Sony Center) के साथ सोनी (Sony) की भारतीय आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा ग्राहकों को यह ऑफर क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स जैसे रिटेल चेन स्टोर के साथ फ्लिपकार्ट, एमेज़ोन और ब्लिंकिट जैसे ऑनलाइन स्टोर पर भी मिलेगा। यह ऑफर इन सभी प्लेटफॉर्म पर 1 से 14 मई के दौरान स्टॉक की उपलब्धता तक ही रहेगा।

Sony PlayStation5 SLIM के खास फीचर्स 

फीचर्स पर नज़र डालें तो सोनी प्लेस्टेशन 5 स्लिम (Sony PlayStation5 SLIM) का स्लिम और कॉम्पैक्ट डिजाइन रखा गया है। कंपनी ने डिवाइस में AMD Ryzen Zen 2 प्रोसेसर लगाया है। इसमें अल्ट्रा स्पीड SSD लगाई गई है। सोनी पीएस 5 स्लिम (Sony PS5 Slim) में 16 जीबी की रैम और 1 टीबी की इंटरनल स्टोरेज भी मिलती है।

यह भी पढ़ें- Lava Prowatch ZN, VN Smartwatch: लावा उतरा स्मार्टवॉच के बाज़ार में, एक साथ लॉन्च की तगड़े फीचर्स वाली 2 नयी स्मार्टवॉच, सेल हुई शुरू

Related Articles

Back to top button