‘अपराध, राजनीति और जहरीली संस्कृति का गठजोड़ हमें बर्बाद कर रहा है’, RSS के स्थापना दिवस पर बोले मोहन भागवत

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को नागपुर में विजया दशमी उत्सव के अवसर पर कहा कि भारत को अस्थिर करने के प्रयास तेज हो रहे हैं और भयावह साजिशें हमारे संकल्प की परीक्षा ले रही हैं।

RSS की स्थापना को 99 वर्ष पूरे हुए, 100 वें वर्ष में किया प्रवेश

बता दें कि दशहरा के दिन ही 1925 में संघ की स्थापना हुई थी। तब से हर दशहरा पर संघ धूमधाम से पूरे देश में शस्त्रपूजन करता है। इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को 99 वर्ष पूरे हो गए हैं और अब संघ 100 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

मोहन भागवत ने बांग्लादेश की स्थिति के संदर्भ में कहा कि बांग्लादेश में यह बात फैलाई जा रही है कि भारत एक खतरा है और उन्हें बचाव के लिए पाकिस्तान से हाथ मिलाना चाहिए। उन्होंने पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के सामने पेश आ रही चुनौतियों पर भी चिंता जाहिर की।

कोई भी देश लोगों के राष्ट्रीय चरित्र से महान बनता है

संघ प्रमुख ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजया दशमी उत्सव के अवसर पर शस्त्र पूजा की और कहा कि कोई भी देश लोगों के राष्ट्रीय चरित्र से महान बनता है। उन्होंने कहा कि सभी का मानना ​​है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत अधिक सशक्त हुआ है तथा विश्व में उसकी साख भी बढ़ी है। भागवत ने इस बात पर जोर दिया कि सामाजिक सद्भाव और एकता के लिए जाति और धर्म से ऊपर उठकर व्यक्तियों और परिवारों के बीच मित्रता का होना जरुरी है।

अपराध, राजनीति और जहरीली संस्कृति का गठजोड़ हमें बर्बाद कर रहा है

विजया दशमी समारोह के संबोधन में भागवत ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर दु:ख जताया। उन्होंने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक महिला चिकित्सक से दुष्कर्म एवं उसकी हत्या के मामले में कहा कि घटना में कुछ लोगों ने अपराधियों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘अपराध, राजनीति और जहरीली संस्कृति का गठजोड़ हमें बर्बाद कर रहा है।”

यह भी पढ़ें- Noel Tata: रतन टाटा के बाद नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए अध्यक्ष, जानिए कौन हैं ये और कब जुड़े कंपनी से

Related Articles

Back to top button