Bharat Rang Mahotsav 2025: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करेगा ‘भारत रंग महोत्सव’ का आयोजन, विश्व के सबसे बड़ा रंगोत्सव का गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में होगा नाम दर्ज
![](https://www.punarvasonline.com/wp-content/uploads/2025/01/Bharat-Rang-Mahotsav-2025-2.jpg)
- प्रदीप सरदाना
वरिष्ठ पत्रकार और कला एवं फिल्म समीक्षक
‘राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय’ (National School Of Drama) 28 जनवरी से अपने चर्चित ‘भारत रंग महोत्सव’ (Bharat Rang Mahotsav) का आयोजन करने जा रहा है। यह 20 दिवसीय रंग उत्सव 16 फरवरी तक चलेगा। जिसमें 9 विभिन्न देशों के 200 से अधिक नाटकों का मंचन होगा।
भारत के साथ नेपाल और श्रीलंका में भी होगा आयोजन
यूं तो भारत रंग महोत्सव (Bharat Rang Mahotsav) का आयोजन 25 बरसों से हो रहा है। लेकिन इस बार भारत के साथ नेपाल और श्रीलंका में भी उत्सव के नाट्क दिखाये जाएंगे। भारत में भी जहां दिल्ली में रंग महोत्सव का मुख्य केंद्र रहेगा। वहाँ भोपाल, रांची, जयपुर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, अगरतला, गोवा, भटिंडा, खैरागढ़ और गोरखपुर जैसे 10 अन्य शहरों में भी भारत रंग महोत्सव के रंग देखे जा सकेंगे।
किन देशों के नाट्य समूह ले रहे हैं हिस्सा
इस रंग उत्सव (Bharat Rang Mahotsav) में जिन 9 देशों के नाट्य समूह हिस्सा ले रहे हैं वे हैं- रूस, इटली, स्पेन, ताइवान, नेपाल, श्रीलंका, नॉर्वे, चेक गणराज्य और जर्मनी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर रहे हैं आयोजन
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School Of Drama) के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी (Chittaranjan Tripathy) बताते हैं-‘’एनएसडी (NSD) की विरासत को देखते हुए हम रंग महोत्सव (Bharat Rang Mahotsav) का पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रीलंका और नेपाल में भी आयोजन करा रहे हैं। इसी के साथ अगले बरस से हम इसे और व्यापक बनाते हुए और भी अधिक देशों तक ले जाएँगे। इधर इस बरस हमने इसी दृष्टिकोण से ‘विश्व जन रंग’ नाम से एक नयी पहल यह भी की है कि जिसमें विश्व के सात महाद्वीपों में रहने वाले भारतीय और भारत के युवा कलाकार लघु नाटकों का ऑनलाइन प्रदर्शन करेंगे।”
बना विश्व का सबसे बड़ा रंगोत्सव, गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में होगा नाम दर्ज
‘भारत रंग महोत्सव’ (Bharat Rang Mahotsav 2025) को लेकर चितरंजन (Chittaranjan Tripathy) एक और बात भी साझा करते हुए कहते हैं-‘’ यह ‘भारत रंग महोत्सव’ विश्व का सबसे बड़ा रंगोत्सव बन गया है। इसलिए इस बार हम इस उपलब्धि के लिए गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा पाएंगे।”
यह भी पढ़ें- Ramesh Talwar: सिनेमा और रंगमंच को समर्पित रमेश तलवार की बात ही कुछ और है