Modi Cabinet 3.O: नई मोदी सरकार में कौन कौन बना है मंत्री, जानिए सभी के नाम

भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में रविवार को आयोजित समारोह में उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ कुल 71 सांसदों ने भी शपथ ली। इनमें 30 सांसदों ने कैबिनेट मंत्री, 36 ने राज्य मंत्री और 5 ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।

मोदी 2.0 में शामिल ज्यादातर मंत्री इस बार भी मंत्रिमंडल में शामिल हुए

मोदी 2.0 में शामिल ज्यादातर मंत्री इस बार भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। शीर्ष तीन नेताओं में राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी शामिल रहे।

इस बार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शपथ ली। जेपी नड्डा मोदी 1.0 में मंत्री रह चुके हैं जबकि चौहान पहली बार केन्द्र में मंत्री बनाए गए हैं।

इसके बाद निर्मला सीतारमण और डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने शपथ ली। दोनों मोदी 2.0 में क्रमश: वित्त एवं विदेश मंत्री रहे हैं। संभावना है कि इस बार भी दोनों को यही पदभार मिले। दोनों ने अंग्रेजी ने शपथ ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस बार करनाल से चुनकर आये हैं और उन्हें भी इस बार मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। मनोहर लाल ने एस. जयशंकर के बाद शपथ ली।

शपथ समारोह में पीयूष गोयल और धर्मेन्द्र प्रधान ने भी शपथ ली। गोयल और प्रधान दोनों पिछली मोदी सरकारों में मंत्री रहे हैं। इस बार गोयल मुंबई उत्तर से जीतकर लोकसभा में आए हैं। वे अबतक राज्यसभा में नेता सदन थे। असम के पूर्व मुख्यमंत्री और पिछली मोदी सरकार में मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा नेता डॉ विरेन्द्र कुमार ने भी शपथ ली।

नई मोदी सरकार में गिरिराज सिंह, अश्वनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया और जी किशन रेड्डी ने भी शपथ ली। ये सभी मोदी 2.0 में भी मंत्री रहे हैं। अन्नपूर्णा देवी पिछली बार राज्यमंत्री थीं। इस बार उन्हें मंत्री बनाया गया है। वे कैबिनेट में शामिल दूसरी महिला मंत्री रहीं। लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान और नवसारी से सांसद बने सीआर पाटिल ने शपथ ली। पिछली मोदी सरकार में संसदीय कार्यमंत्री रहे प्रह्लाद जोशी ने भी शपथ ली। तो वहीं जोएल ओराम ने मंत्री पद की शपथ ली।

इसी तरह राव इंद्रजीत सिंह, डॉ जितेन्द्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रतापराव जाधव और जयंत चौधरी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली। दिल्ली से इस बार पूर्वी दिल्ली के सांसद बने हर्ष मल्होत्रा को राज्य मंत्री बनने का अवसर मिला है।

एनडीए के सहयोगी दलों ने भी ली शपथ

एनडीए के सहयोगी दलों में सबसे पहले एचडी कुमारस्वामी ने शपथ ली। वे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के सुपुत्र हैं। उन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली।

इसी तरह एनडीए के ही सहयोगी दल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और जनता दल (यू) के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शपथ ली।

मोदी 3.0 में सबसे युवा मंत्री तेलगु देशम पार्टी के नेता बने

तेलगु देशम पार्टी के नेता और तीसरी बार सांसद बने किंजरापु राम मोहन नायडू ने शपथ ली। वे मोदी 3.0 में सबसे युवा मंत्री बनने जा रहे हैं। इनके अलावा और भी कई सांसदों ने शपथ ली जिसकी पूरी सूची निम्नलिखित है।

मोदी 3.0 मंत्रिमंडल इस प्रकार है-

प्रधानमंत्री- नरेंद्र मोदी

कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट

राजनाथ सिंह
अमित शाह
नितिन गडकरी
जे पी नड्डा
शिवराज चौहान
निर्मला सीतारमण
एस जयशंकर
मनोहर लाल
एच डी कुमारस्वामी
पीयूष गोयल
धर्मेंद्र प्रधान
जीतन राम मांझी
राजीव रंजन ललन सिंह
सर्बानंद सोनोवाल
डा. वीरेंद्र कुमार
राम मोहन नायडू
प्रह्लाद जोशी
जुएल ओरांव
गिरिराज सिंह
अश्विनी वैष्णव
ज्योतिरादित्य सिंधिया
भूपेंद्र यादव
गजेंद्र सिंह शेखावत
अन्नपूर्णा देवी
किरेन रिजिजू
हरदीप सिंह पूरी
मनसुख मांडविया
जी किशन रेड्डी
चिराग पासवान
सी आर पाटिल

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की लिस्ट

इंद्रजीत सिंह
डॉ जितेंद्र सिंह
अर्जुन राम मेघवाल
प्रतापराव जाधव
जयंत चौधरी

राज्य मंत्रियों की लिस्ट

जितिन प्रसाद
श्रीपद यशो नाइक
पंकज चौधरी
कृष्णपाल गुर्जर
रामदास अठावले
रामनाथ ठाकुर
नित्यानंद राय
अनुप्रिया पटेल
वी सोमन्ना
चंद्रशेखर पेम्मासानी
एस पी सिंह बघेल
शोभा करांदलाजे
कीर्तिवर्धन सिंह
बीएल वर्मा
शांतनु ठाकुर
सुरेश गोपी
डॉ एल मुरुगन
अजय टम्टा
बंडी संजय कुमार
कमलेश पासवान
भागीरथ चौधरी
सतीश चंद दूबे
संजय सेठ
रवनीत सिंह बिट्टू
दुर्गादास उड़के
रक्षा खडसे
सुकांता मजूमदार
सावित्री ठाकुर
तोखन साहू
राजभूषण चौधरी
नारायणा नायकर
हर्ष मल्होत्रा
नीमूबेन बमभानिया
मुरलीधर मोहोल
जॉर्ज कुरियन
पबित्रा मार्गरिटा

 

Related Articles

Back to top button