Modi 3.0 Cabinet Minister Oath: मनोज तिवारी या कमलजीत सहरावत, दिल्ली से कौन बनेगा मंत्री

कृतार्थ सरदाना। आज 9 जून को नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा कई मंत्री भी शपथ लेंगे। मोदी सरकार 3.O के मंत्रिमंडल को लेकर सभी की नजर है। जिसमें कई पुराने मंत्री फिर से मंत्री बनेंगे तो इसमें कुछ नए मंत्री भी शामिल होंगे।

दिल्ली से किस सांसद को मिलेगा मौका

इधर सभी कि नजर इस पर भी लगी है कि इस बार दिल्ली से किस सांसद को मंत्री पद मिलेगा। बता दें कि दिल्ली से मोदी सरकार में 2014 और 2019 में डॉक्टर हर्ष वर्धन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। लेकिन बाद में उन्हें हटाकर नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी को राज्य मंत्री बना दिया गया।

यूं लेखी अपने संस्कृति मंत्रालय का काम बहुत अच्छे से देख रही थीं। लेकिन इस बार चुनाव में उनको टिकट नहीं मिली , इसलिए वह सांसद नहीं बन सकीं। ऐसे में अब दिल्ली से किस सांसद को मंत्री बनाया जाएगा, यह जानने की उत्सुकता सभी को है।

मनोज तिवारी या कमलजीत

गौरतलब है कि इस बार चुनाव में भाजपा ने दिल्ली के सातों सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। हालांकि दिल्ली के पिछली बार के 7 सांसदों में से छह की टिकट काट दी गई थी। इनमें से सिर्फ एक सांसद मनोज तिवारी को ही फिर से टिकट दिया गया। तिवारी ने भी पार्टी को निराश नहीं किया। वह अपनी उत्तर पूर्व की संसदीय सीट से बहुत अच्छी जीत पाकर लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं। इससे वह दिल्ली के सभी सातों सांसदों में सबसे वरिष्ठ हैं।

इस लिहाज से मनोज तिवारी को ही मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में दिल्ली की तरफ से केंद्र में मंत्री बन सकते हैं। यूं दिल्ली से मंत्री पद के लिए रामवीर सिंह बिधूड़ी, हर्ष मल्होत्रा और कमलजीत सहरावत के नाम की भी चर्चा है। हालांकि अन्य सभी से मनोज तिवारी को सांसद होने का ज्यादा अनुभव है। लेकिन कमलजीत को महिला होने के नाते प्राथमिकता मिल जाये तो बात अलग है। दिल्ली से इस बार कमलजीत और बांसुरी स्वराज दो महिलाएं सांसद बनी हैं। बांसुरी यूं तो भाजपा की दिग्गज नेता रहीं सुषमा स्वराज की बेटी हैं। लेकिन उन्हें अभी व्यक्तिगत रूप से राजनीति का ज्यादा अनुभव नहीं है। अनुभव नहीं है। जबकि पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत दिल्ली प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष रहने के साथ, दिल्ली महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। साथ ही दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर भी।

 कर्मठ सांसद और क्षेत्र में अच्छे कामों के लिए जाने जाते हैं  तिवारी

उधर मनोज तिवारी सिनेमा और संगीत की दुनिया के भी सितारे हैं। इस क्षेत्र से यूं तो बहुत सितारे राजनीति में आते हैं। लेकिन पिछले 10 वर्षों में मनोज तिवारी ने राजनीति में अपनी अच्छी पकड़ बना ली है। वो बेशक एक सेलिब्रिटी हैं लेकिन अन्य सेलिब्रिटी सांसदों की तरह वो पार्ट टाइम राजनीति ना करके फुल टाइम राजनीति और अपनी संसदीय क्षेत्र में काफी काम करते हैं। फिर मनोज तिवारी के केंद्र में मंत्री बनने से दिल्ली के साथ यूपी और बिहार की राजनीति में भी भाजपा को फायदा होगा।

Related Articles

Back to top button