Lok Sabha Elections 2024: ‘पूर्वी दिल्ली के लोगों ने हर्ष मल्होत्रा को जीताकर संसद में भेजने का मन बना लिया है’, बोले राजनाथ सिंह

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रिठाला गांव के बुद्ध विहार में उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया और अन्य नेताओं के साथ भव्य रोड़ शो किया। स्थानीय नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ता रोड़ शो में सम्मलित हुए और स्थानीय नागरिकों ने जगह जगह राजनाथ सिंह का भव्य अभिनंदन किया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि योगेंद्र चंदोलिया (Yogender Chandolia) एक जमीनी कार्यकर्ता हैं जो जन जन से जुड़ कर काम करते हैं और रिठाला हो, बवाना हो, किराड़ी हो या मंगोलपुरी सबको समग्र विकास से जोड़ेंगे। पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के सरिता विहार में केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिती में प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) के समर्थन में भी विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज दिल्ली में एक ओर अलगाववादी ताकतों की समर्थक एवं भ्रष्टाचार के संरक्षक इंडी गठबंधन एवं राष्ट्रवाद एवं सुचिता की प्रतिक भाजपा के बीच मुकाबला है। उन्होंने कहा की भाजपा नेताओं के रोड़ शो एवं सभाओं को देख साफ दिखाई रहा है की 2024 में भाजपा फिर से सरकार बनायेगी और भारत का आर्थिक, समाजिक एवं सांस्कृतिक विकास करेगी।

हर्ष मल्होत्रा के लिए पूर्वी दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है

राजनाथ सिंह ने सरिता विहार सभा में कहा कि पूर्वी दिल्ली के लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने हर्ष मल्होत्रा को जीताकर संसद में भेजने का मन बना लिया है।

केजरीवाल ने दिल्ली वासियों और गुरु अन्ना हजारे के भरोसे को तोड़ा है

रक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों और गुरु अन्ना हजारे के भरोसे को तोड़ा है जैसे कांग्रेस ने बापू के भरोसे को तोड़ा था। हमारे यहां कोई व्यक्ति भरोसा नही तोड़ सकता है और हमारी पार्टी देश की जनता का भरोसा नहीं तोड़ सकती।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जो मुख्यमंत्री आवास, सिक्योरिटी ना लेने की बात करने वाला था उस व्यक्ति ने शीशमहल तक तैयार करवा लिया और यही नहीं उसी शीशमहल में उसने अपनी ही महिला सांसद सदस्य के साथ अभ्रद दुर्व्यवहार किया और आज तक एक शब्द नहीं बोला। बिना लोक लाज के ना ही परिवार, समाज और ना ही लोकतंत्र चल सकता है।

राजनाथ सिंह ने कहा “1951 में जो बात हमने कही थी आज हमने वह करके दिखाया है चाहे धारा 370 को समाप्त करने की बात हो, चाहे राम मंदिर निर्माण की बात हो। हमने कभी अपने वायदों को भूला नहीं। इन्हीं वायदों पर विश्वास करके भाजपा को तीसरी बार भी देश की जनता जीता कर तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी कर चुकी है।”

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: ‘कमल पर दिया गया एक एक वोट भारत को मजबूत करेगा’, औमप्रकाश धनखड़ के साथ प्रचार के दौरान बोले मनोज तिवारी

Related Articles

Back to top button