Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव में कौन कहां जीता और हारा, जानिए सभी सीटों के परिणाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। 27 साल के बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 48 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। आइए जानते हैं दिल्ली की सभी सीटों का परिणाम।
1. नई दिल्ली – प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराया
नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 4,089 वोटों से मात दी है, जबकि कांग्रेस के संदीप दीक्षित सिर्फ 4568 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे हैं।
2. कालकाजी- कांटे के मुकाबले में आतिशी ने जीत हासिल की
कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कांटे के मुकाबले में जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 वोटों से हराया है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा तीसरे स्थान पर रही हैं।
3. जंगपुरा- तरविंदर सिंह मारवाह से हारे मनीष सिसोदिया
इसके अलावा जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया को कांटे के मुकाबले में 675 वोटों से हार मिली है। भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के फरहाद सूरी तीसरे स्थान पर रहे।
4. रोहिणी- विजेंद्र गुप्ता 37,816 के बड़े अंतर से जीतें
रोहिणी विधानसभा सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता ने 37,816 के मार्जिन से जीत हासिल की है। उन्होंने ‘आप’ के उम्मीदवार प्रदीप मित्तल को हराया है, जिन्हें 32,549 वोट मिले हैं।
5. शकूर बस्ती- करनैल सिंह ने सत्येंद्र जैन को हराया
शकूर बस्ती विधानसभा सीट से ‘आप’ के सत्येंद्र जैन को 20,998 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भाजपा के करनैल सिंह ने हराया है, जिन्हें 56,869 वोट मिले हैं।
6. ग्रेटर कैलाश- शिखा रॉय ने सौरभ भारद्वाज को हराया
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज को 3,188 से हार मिली है। भाजपा की शिखा ने उन्हें हराया है, जबकि कांग्रेस के गर्वित सिंघवी तीसरे स्थान पर रहे हैं।
7. पटपड़गंज- रविंदर सिंह नेगी ने अवध ओझा को हराया
पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अवध ओझा को 28,072 वोट से हार मिली है। भाजपा के रविंदर सिंह नेगी ने ‘आप’ प्रत्याशी को हराया है। वहीं, कांग्रेस के अनिल कुमार 16,549 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
8. लक्ष्मी नगर- अभय वर्मा ने फिर हासिल की जीत
लक्ष्मी नगर सीट पर भाजपा के वर्तमान विधायक अभय वर्मा ने एक बार फिर जीत हासिल की। अभय वर्मा ने आम आदमी पार्टी के बी. बी त्यागी को 11,542 वोटों से चुनाव में मात दी।
9. मोती नगर से हरीश खुराना की जीत हुई
भाजपा ने पूर्व सीएम मदनलाल खुराना की सीट रही मोती नगर पर उन्हीं के पुत्र हरीश खुराना को उतारा था। हरीश खुराना ने ‘आप’ के शिवचरण गोयल को 11,657 वोटों से हराया।
10. करावल नगर – कपिल मिश्रा ने बड़ी जीत दर्ज की
करावल नगर विधानसभा सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा ने 23,355 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी को हराया है, जो दूसरे नंबर पर रहे।
11. बल्लीमारान- इमरान हुसैन को जीत मिली
बल्लीमारान विधानसभा सीट से ‘आप’ के इमरान हुसैन को 29,823 वोटों से जीत मिली है। भाजपा के कमल बागरी 27,181 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
12. बाबरपुर- गोपाल राय की जीत हुई
बाबरपुर विधानसभा सीट से ‘आप’ के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय को 18,994 वोटों से जीत मिली है। यहां दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही है।
13. गांधी नगर- अरविंदर सिंह लवली को मिली जीत
गांधी नगर विधानसभा सीट से भाजपा के अरविंदर सिंह लवली ने जीत दर्ज की है। अरविंदर सिंह लवली ने ‘आप’ के नवीन चौधरी को 12,748 वोटों से हराया है।
14. बिजवासन- कैलाश गहलोत ने जीत दर्ज की
बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा के कैलाश गहलोत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने ‘आप’ के सुरेंद्र भारद्वाज को हराया है।
15. मालवीय नगर- सतीश उपाध्याय ने सोमनाथ भारती को हराया
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को मालवीय नगर सीट से जीत मिली है। उन्होंने ‘आप’ के सोमनाथ भारती को कांटे की लड़ाई में महज 2,131 वोटों से हराया है।
16. सुल्तानपुर माजरा- मुकेश अहलावत को जीत मिली
सुल्तानपुर माजरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मुकेश अहलावत को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी करम सिंह करमा को 17,126 के बड़े मार्जिन से हराया है।
17. राजौरी गार्डन- मनजिंदर सिंह सिरसा ने जीत दर्ज की
भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने ‘आप’ की धनवती चंदेला को 18,190 हराया है।
18. राजेंद्र नगर- उमंग बजाज ने दुर्गेश पाठक को हराया
राजेंद्र नगर सीट से ‘आप’ के दुर्गेश पाठक को 1,231 वोट से हार मिली है। उन्हें भाजपा के उमंग बजाज ने हराया है, जिन्हें 45,440 वोट मिले हैं।
19. मुस्तफाबाद- मोहन सिंह बिष्ट को 17,578 वोट से जीत मिली
मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट को 17,578 के मार्जिन के साथ जीत मिली है। यहां ‘आप’ के आदिल अहमद खान दूसरे और एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन तीसरे स्थान पर रहे।‘
20. मादीपुर- कैलाश गंगवाल ने राखी बिड़ला को हराया
आप’ की राखी बिड़ला को मादीपुर सीट पर 10,899 वोटों से हार मिली है। उन्हें भाजपा के कैलाश गंगवाल ने हराया है।
21. ओखला- अमानतुल्लाह को मिली जीत
ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान 23,639 वोटों से जीते। दूसरे नंबर पर भाजपा के मनीष चौधरी 65,304 वोटों के साथ रहे।
22. मॉडल टाउन- अशोक गोयल ने जीत हासिल की
मॉडल टाउन सीट पर भाजपा के अशोक गोयल ने आप पार्टी के अखिलेश त्रिपाठी को 13,415 मतों से हराकर जीत हासिल की।
23. आदर्श नगर- राज कुमार भाटिया जीतें
आदर्श नगर सीट पर भाजपा के राज कुमार भाटिया ने आप पार्टी के मुकेश कुमार गोयल को 11,482 मतों से हराया।
24. विश्वास नगर- ओपी शर्मा ने जीत हासिल की
विश्वास नगर सीट पर भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा ने आप पार्टी के दीपक सिंघल को 25,042 मतों से हराया।
सभी 70 सीटों के विजेता
सीट का नाम | विजेता का नाम (पार्टी) | नंबर 2 कैंडिडेट (पार्टी) |
---|---|---|
आदर्श नगर | राज कुमार भाटिया (बीजेपी) | मुकेश कुमार गोयल (आप) |
अंबेडकर नगर | डॉ अजय दत्त (आप) | खुशी राम चूनर (बीजेपी) |
बाबरपुर | गोपाल राय (आप) | अनिल कुमार (बीजेपी) |
बल्लीमारान | इमरान हुसैन (आप) | कमल बागरी (बीजेपी) |
बवाना | रविंदर इंदराज सिंह (बीजेपी) | जय भगवान उपकार (आप) |
बादली | दीपक चौधरी (बीजेपी) | अजेश यादव (आप) |
बदरपुर | राम सिंह नेताजी (आप) | नारायण दत्त शर्मा (बीजेपी) |
बुराड़ी | संजीव झा (आप) | शैलेंद्र कुमार (जेडीयू) |
बिजवासन | कैलाश गहलोत (आप) | सुरेंदर भारद्वाज (आप) |
चांदनी चौक | पुनर्दीप सिंह सावनी (सैबी) (आप) | सतीश जैन (बीजेपी) |
छतरपुर | करतार सिंह तंवर (बीजेपी) | ब्रह्म सिंह तंवर (आप) |
दिल्ली कैंट | वीरेंद्र सिंह कादियान (आप) | भुवन तंवर (बीजेपी) |
देवली | प्रेम चौहान (आप) | दीपक तंवर (एलजेपी) |
द्वारका | प्रद्युम्न सिंह राजपूत (बीजेपी) | विनय मिश्रा (आप) |
गांधी नगर | नवीन चौधरी (आप) | अरविंदर सिंह लवली (बीजेपी) |
घोंडा | अजय महावर (बीजेपी) | गौरव शर्मा (आप) |
गोकलपुर | प्रवीण निमेश (बीजेपी) | सुरेंद्र कुमार (आप) |
ग्रेटर कैलाश | शिखा रॉय (बीजेपी) | सौरभ भारद्वाज (आप) |
हरिनगर | श्याम शर्मा (बीजेपी) | सुरेंद्र कुमार सेतिया (आप) |
जनकपुरी | आशीष सूद (बीजेपी) | प्रवीण कुमार (आप) |
जंगपुरा | तरविंदर सिंह मारवाह (बीजेपी) | मनीष सिसोदिया (आप) |
कालकाजी | आतिशी (आप) | रमेश बिधूड़ी (बीजेपी) |
करावल नगर | कपिल मिश्रा (बीजेपी) | मनोज कुमार त्यागी (आप) |
करोल बाग | विशेष रवि (आप) | दुष्यंत गौतम (बीजेपी) |
कस्तूरबा नगर | नीरज बसोया (बीजेपी) | अभिषेक दत्त (कांग्रेस) |
किराड़ी | अनिल झा (आप) | बजरंग शुक्ला (बीजेपी) |
कोंडली | कुलदीप कुमार (आप) | प्रियंका गौतम (बीजेपी) |
कृष्णा नगर | डॉ अनिल गोयल (बीजेपी) | विकास बग्गा (आप) |
लक्ष्मी नगर | अभय कुमार वर्मा (बीजेपी) | बीबी त्यागी (आप) |
मादीपुर | कैलाश गंगवाल (बीजेपी) | राखी बिड़ला (आप) |
मालवीय नगर | सतीश उपाध्याय (बीजेपी) | सोमनाथ भारती (आप) |
मंगोलपुरी | राजकुमार चौहान (बीजेपी) | धर्म रक्षक उर्फ राकेश जाटव (आप) |
मटियाला | संदीप सेहरावत (बीजेपी) | सुमेश शौकीन (आप) |
महरौली | महेंदर चौधरी (आप) | गजेंदर सिंह यादव (बीजेपी) |
मॉडल टाउन | अशोक गोयल (बीजेपी) | अखिलेश पति त्रिपाठी (आप) |
मटिया महल | आले मोहम्मद इकबाल (आप) | दीप्ति इंदौरा (बीजेपी) |
मोती नगर | हरीश खुराना (बीजेपी) | शिवचरण गोयल (आप) |
मुंडका | गजेंद्र दराल (बीजेपी) | जसबीर कराला (आप) |
मुस्तफाबाद | मोहन सिंह बिष्ट (बीजेपी) | अदील अहमद खान (आप) |
नजफगढ़ | नीलम पहलवान (बीजेपी) | तरुण कुमार (आप) |
नांगलोई जाट | मनोज कुमार शौकीन (बीजेपी) | रघुविंदर शौकीन (आप) |
नरेला | राज करण खत्री (बीजेपी) | शरद कुमार (आप) |
नई दिल्ली | प्रवेश सिंह साहिब (बीजेपी) | अरविंद केजरीवाल (आप) |
ओखला | मनीष चौधरी (बीजेपी) | अमानतुल्लाह खान (आप) |
पालम | कुलदीप सोलंकी (बीजेपी) | जोगिंदर सोलंकी (आप) |
पटेल नगर | प्रवेश रत्न (आप) | राज कुमार आनंद (बीजेपी) |
पटपड़गंज | रविंदर सिंह नेगी (बीजेपी) | अवध ओझा (आप) |
आके पुरम | अनिल कुमार शर्मा (बीजेपी) | प्रमिला टोकस (आप) |
राजौरी गार्डन | मनजिंदर सिंह सिरसा (बीजेपी) | ए धनवंति चंदेला (आप) |
रिठाला | कुलवंत राणा (बीजेपी) | मोहिंदर गोयल (आप) |
राजिंदर नगर | उमंग बजाज (बीजेपी) | दुर्गेश पाठक (आप) |
रोहतास नगर | जितेंदर महाजन (बीजेपी) | सरिता सिंह (आप) |
रोहिणी | विजेंदर गुप्ता (बीजेपी) | प्रदीप मित्तल (आप) |
सदर बाजार | सोम दत्त (आप) | मनोज कुमार जिंदल (बीजेपी) |
संगम विहार | चंदन कुमार चौधरी (बीजेपी) | दिनेश मोहनिया (आप) |
सीलमपुर | चौधरी जुबैर अहमद (आप) | अनिल कुमार शर्मा (बीजेपी) |
सीमापुरी | वीर सिंह धींगान (आप) | केयू रिंकू (बीजेपी) |
शाहदरा | संजय गोयल (बीजेपी) | जितेंदर सिंह शंटी (आप) |
शकूर बस्ती | करनैल सिंह (बीजेपी) | सत्येंद्र जैन (आप) |
शालीमार बाग | रेखा गुप्ता (बीजेपी) | बंदना कुमारी (आप) |
सुल्तानपुर माजरा | मुकेश कुमार अहलावत | करम सिंह कर्मा (बीजेपी) |
तिमारपुर | सुरिंदर पाल सिंह (आप) | सूर्य प्रकाश खत्री (बीजेपी) |
तुगलकाबाद | साही राम (आप) | रोहताश कुमार (बीजेपी) |
तिलक नगर | जरनैल सिंह (आप) | श्वेता सैनी (बीजेपी) |
त्रिनगर | तिलक राम गुप्ता (बीजेपी) | प्रीति तोमर (आप) |
त्रिलोकपुरी | अंजना पारचा (आप) | रवि कांत (बीजेपी) |
उत्तम नगर | पवन शर्मा (बीजेपी) | पॉश बालियान (बीजेपी) |
विकासपुरी | पंकज कुमार सिंह (बीजेपी) | महिंदर यादव (आप) |
वजीरपुर | पूनम शर्मा (बीजेपी) | राजेश गुप्ता (आप) |
विश्वास नगर | ओम प्रकाश शर्मा (बीजेपी) | दीपक सिंघल (आप) |