बीआरएस पार्टी अन्य राज्यों को प्रगति के लिए प्रेरित करेगी- राव
भारत राष्ट्र समिति-बी.आर.एस. प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने कहा है कि आने वाले दिनों में उनकी पार्टी समूचे राष्ट्र के समक्ष मिसाल पेश करेगी और अन्य राज्यों को प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।
राव गुरुवार को हैदराबाद में पार्टी के स्थापना दिवस पर बी.आर.एस. के पहले पूर्ण सत्र के दौरान कार्यकताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तेलंगाना राज्य की स्थापना का लक्ष्य हासिल करने के बाद बी.आर.एस. ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया है, जिससे उसे देश के लोगों की आकांक्षाएं पूरी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र में अबकी बार किसान सरकार के नारे के साथ पार्टी राष्ट्र की प्रगति में योगदान करेगी।