Delhi Exit Polls 2025: 8 फरवरी को भाजपा की जीत एग्जिट पोल से भी ज्यादा शानदार होगी, बोले वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 बुधवार सम्पन्न हो चुके हैं। मतदान के बाद दिल्ली चुनाव को लेकर 7 एग्जिट पोल आए हैं। इन सभी एग्जिट पोल का एक ही सार अब की बार भाजपा सरकार। अधिकतर एग्जिट पोल कांग्रेस को 0 या 1-2 सीट ही दिखा रहे है। वहीं पोल ऑफ पोल में बीजेपी को 38 सीटें और आम आदमी पार्टी को 31 सीटें और मिल सकती है। एग्जिट पोल जैसे नतीजों आए तो अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ मिलकर भी सरकार नहीं बना पाएंगे।
एग्जिट पोल से भी ज्यादा शानदार होगी
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हम एग्जिट पोल के नतीजों का स्वागत करते हैं, लेकिन हम 8 फरवरी को इन ज्यादातर पोल को गलत साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को हमारी जीत इन एग्जिट पोल से भी ज्यादा शानदार होगी।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस चुनाव में दिल्ली के मतदाताओं ने केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार और अराजकता को खत्म करने का फैसला किया है और विकास की प्रतीक भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान, जानिए