Christmas 2024: राष्ट्रपति मुर्मु ने क्रिसमस की दी बधाई, पीएम मोदी ने बोली यह बड़ी बात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत नेताओं ने बुधवार को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
यीशु मसीह की प्रेम, दया, करुणा की शाश्वत शिक्षाओं की याद दिलाता है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सभी को मेरी क्रिसमस। यह विशेष दिन हमें यीशु मसीह की प्रेम, दया और करुणा की शाश्वत शिक्षाओं की याद दिलाता है। इस खुशी के अवसर पर आइए हम खुशियां फैलाने, समानता को बढ़ावा देने और समाज में एकता की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास करें।
देश भर के घरों को गर्मजोशी, प्रेम और सद्भाव से रोशन करे
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह खुशी का अवसर हमारे देश भर के घरों को गर्मजोशी, प्रेम और सद्भाव से रोशन करे। शांति और सद्भावना का संदेश क्रिसमस लाता है।”
सभी को शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाएं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं सभी को शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) द्वारा आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम में अपनी हालिया यात्रा का एक वीडियो भी साझा किया। जिसमें उन्होंने ईसा मसीह की शिक्षाओं के स्थायी महत्व पर प्रकाश डाला है।