‘ऐसा क्या छुपा है शीश महल में जो उसकी कस्टडी लोक निर्माण विभाग को नहीं दी’, केजरीवाल और आतिशी मार्लेना पर भड़के वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्य मंत्री कार्यालय के विशेष सचिव प्रशांत रंजन झा को लिखा एक पत्र जारी करके कहा है कि यह आश्चर्यजनक है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने भ्रष्टाचार के प्रतीक 6 फ्लैग स्टाफ रोड़ स्थित शीश महल बंगले को कभी खाली ही नहीं किया है। चार दिन पूर्व जो नौटंकी अरविंद केजरीवाल ने अपने माता-पिता का हाथ पकड़ कर बाहर निकलने की कि वह हम सब ने देखी लेकिन सरकारी नियमों के तहत उस शीश महल को आज तक अरविंद केजरीवाल का कब्जा है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जिस प्रकार से पूरे नौटंकी को एक सहानुभूति लेने की कोशिश की और जैसे दिखाया गया है कि सुनीता केजरीवाल एक पदाधिकारी को चाभी दे रही हैं।

श्री सचदेवा ने आगे कहा कि 6 फ्लैग स्टाफ रोड़ स्थित बंगला कोई मुख्यमंत्री आवास के रूप में आरक्षित बंगला नही है, वह एक कामन पूल बंगला है जिसका स्वामित्व लोक निर्माण विभाग के पास है और उसके पुनर्निर्माण एवं विस्तार को लेकर एक सतर्कता विभाग जांच चल रही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है नियमानुसार बंगला खाली करके उसके मुख्य द्वार की चाबी लोकनिर्माण के सेक्शन आफिसर विजय कुमार को सौंपी जानी थी पर उनको चाबी केवल कैमरे पर दिखावे के लिए सौंपी गई और कुछ ही मिनट बाद चाबी मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव प्रशांत रंजन झा ने वापस ले ली।

बंगला खाली करने पर ना तो इन्वेंट्री बनी और ना ही विडियोग्राफी हुई

भाजपा नेता ने कहा कि नियमानुसार जब भी कोई सरकारी बंगला खाली होता तो उसकी इन्वेंट्री बनती है, सही हालात मे बंगला मिला इसकी विडियोग्राफी होती है पर यहाँ ऐसा कुछ नही हुआ। मात्र एक दिन बाद ही वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने बंगले का आवंटन खुद के लिए मांग लिया और आज कब्जा लेने का प्रयास भी किया जबकि 6 फ्लैग स्टाफ स्थित यह शीश महल बंगला कोई मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित बंगला नही है।

ऐसा क्या छुपा है शीश महल में जो उसकी कस्टडी लोक निर्माण विभाग को नहीं दी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की जनता यह नही समझ पा रही की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना आखिर इस शीश महल का कौन सा सच छुपाना चाहती हैं जो वह मात्र एक दिन बाद ही बंगले का कब्जा लेने को उत्सुक हो गईं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता स्तब्ध है की यह चाबी देने और वापस लेने का घोटाला अरविंद केजरीवाल ने क्यों किया, आखिर ऐसा क्या छुपा है उसे शीश महल बंगले में जो वह उसकी कस्टडी लोक निर्माण विभाग को एक दिन को भी नही सौंपना चाहते हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को 6 फ्लैग स्टाफ के शीश महल बंगले की कस्टडी पुलिस की मदद से लेकर तुरंत लेकर उसकी विडियोग्राफी करवानी चाहिए। उन्होंने कहा “मै पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूँ की यदि उनके पास कुछ छुपाने को नही है तो शीश महल बंगले की कस्टडी लोक निर्माण सचिव को सौंपे।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी किसान हितैषी हैं, किसानों से साप्ताहिक संवाद करने के बाद बोले शिवराज चौहान

Related Articles

Back to top button