Weather Report: देश के इन राज्यों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जताया अनुमान

मौसम विभाग ने शुक्रवार से उत्‍तर पश्चिम और मध्‍य भारत में गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई भागों में दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी देखी जा सकती है। वहीं मध्‍य प्रदेश, विदर्भ और उत्‍तराखंड में गर्मी की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय से पूर्व केरल और उत्‍तर-पूर्वी भारत में पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि अगले छह दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में मध्यम वर्षा और तेज हवाएं चलेंगी।

साथ ही अगले तीन दिनों तक बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु,पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप, और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए भी यही अनुमान व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button