Weather Alert: सावधान, देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का जबरदस्त प्रकोप, तापमान जानकर उड़ जायेंगे होश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देश के कुछ राज्यों में तापमान में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने उत्तरी भारत में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तराखंड, मध्‍य प्रदेश, हरियाणा और दिल्‍ली में अगले चार दिन तक भीषण गर्मी रहने की आशंका है।

43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तापमान

मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ. आर के जेनामणि ने कहा कि भीषण गर्मी फिर से शुरू हो गई है और मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और दिल्ली में जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

हीट वेव रहेगी जारी

वहीं पंजाब, हरियाणा, बिहार में भी काफी तेज तापमान चल रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार में इस बार हीट वेव का पैटर्न है जो कि तीन से चार दिन रहेगा। उधर, झारखंड में भीषण गर्मी के कारण केजी से 12वीं कक्षा तक के स्कूल इस महीने की 15 तारीख तक बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा और वहां रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मॉनसून की क्या है स्थिति

मानसून को लेकर मौसम विभाग के मुताबिक थोडा प्रोग्रेस हुआ है। विदर्भ महाराष्‍ट्र और गुजरात बारिश की शुरुआत हो गई है, लेकिन हैवी रेनफॉल वैरी हैवी रेनफॉल वार्निंग आज और कल है। इस बीच, केंद्र सरकार के अधिकारियों के एक अंतर मंत्रालय केंद्रीय दल ने आज मणिपुर के सेनापति जिले में चक्रवात रेमल के कारण ओलावृष्टि, तूफान और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button