PM Modi in Russia: पीएम मोदी को पुतिन ने रूस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया सम्मानित, 300 वर्ष पुराना है पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत-रूस संबंधों को बढ़ावा देने में पीएम मोदी के योगदान के लिए क्रेमलिन के सेंट एंड्रयू हॉल में आयोजित एक विशेष समारोह में, उन्‍हें रूस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल” से सम्मानित किया। इस पुरस्कार की घोषणा 2019 में की गई थी।

पुरस्कार भारत के लोगों व भारत -रूस के बीच मित्रता के बंधन को किया समर्पित

इस पुरस्कार स्वीकार करते हुए, पीएम मोदी ने इसे भारत के लोगों और भारत व रूस के बीच मित्रता के पारंपरिक बंधन को समर्पित किया। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्‍मान दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को प्रदर्शित करता है।

पुरस्कार की शुरुआत 300 साल पहले हुई

इस पुरस्कार की शुरुआत 300 साल पहले हुई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पुरस्कार से  सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नेता हैं।

Related Articles

Back to top button