Weather Alert: देश के 19 राज्यों में होगी बहुत भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया किया अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रात से बारिश हो रही है। सितंबर में दिल्ली में अब तक 10 दिन बारिश हुई है। इससे पारा नीचे आया है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम (32.6) और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम (23.0) दर्ज किया गया है।

19 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिल्ली-एनसीआर में आज और कल अच्छी बारिश की संभावना जताई है। यह भी कहा है कि 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। ऐसा मानसून ट्रफ का दिल्ली के करीब होने के कारण होगा। विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है।

15 सितंबर तक बादल मेहरबान रहेंगे

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में 15 सितंबर तक बादल मेहरबान रहेंगे। 15,16, 17 सितंबर को छत्तीसगढ़ में, मध्य महाराष्ट्र में आज, असम और मेघालय में 13 और 14 सितंबर, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा में 15 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर तेज बरसात होगी। मानसून के तेवर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें- Vasudha Serial: ज़ी टीवी ला रहा है नया सीरियल ‘वसुधा’, दिखेगी 2 ऐसी महिलाओं की कहानी जो आग और पानी की तरह है

Related Articles

Back to top button