आज का पंचांग: आज क्या है ग्रहों की दशा और जानिए पितृपक्ष की अमावस्या पर गीता पाठ का लाभ, साथ ही दुकान पर मन न लगे तो यह करें छोटा सा उपाय

🌤️  दिनांक – 8 अक्टूबर 2023

🌤️ दिन – रविवार

🌤️ विक्रम संवत – 2080

🌤️ शक संवत -1945

🌤️ अयन – दक्षिणायन

🌤️ ऋतु – शरद ॠतु

🌤️ मास – आश्विन

🌤️ पक्ष – कृष्ण

🌤️ तिथि – नवमी सुबह 10:12 तक तत्पश्चात दशमी

🌤️ नक्षत्र – पुष्य 09 अक्टूबर रात्रि 02:45 तक तत्पश्चात अश्लेशा

🌤️ योग -सिद्ध पूर्ण रात्रि तक

🌤️ राहुकाल – दिल्ली समयानुसार शाम 04:31 से शाम 05:59 तक

🌞 सूर्योदय-06:17

🌤️ सूर्यास्त- 17:59

दिल्ली समयानुसार

👉 दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

🚩 व्रत पर्व विवरण – दशमी का श्राद्ध, रविपुष्यामृत योग पुण्य काल सूर्योदय से रात्रि 02:45 (09 अक्टूबर 02:45 AM) तक

दुकान या व्यवसाय स्थल पर यदि मन नहीं लगता तो करें ये छोटा सा उपाय

➡ यदि दुकान अथवा व्यवसाय-स्थल पर आपका मन नहीं लगता है तो इसके लिए आप जिस स्थान पर बैठते हैं वहाँ थोडा-सा कपूर जलायें, अपनी पसंद के पुष्प रखें और स्वस्तिक या ॐकार को अपलक नेत्रों से देखते हुए कम-से-कम 5 से 7 बार ॐ कार का दीर्घ उच्चारण करें |

➡ अपने पीछे दीवार पर ऊपर ऐसा चित्र लगायें जिसमें प्राकृतिक सौंदर्य हो, ऊँचे –ऊँचे पहाड़ हों परंतु वे नुकीले न हों और न ही उस चित्र में जल हो अथवा यथायोग्य किसी स्थान पर आत्मज्ञानी महापुरुषों, देवी-देवताओं के चित्र लगायें | इससे आपका मन लगने लगेगा |

पितृ पक्ष की अमावस्या को गीता पाठ

अभी पितृ पक्ष चल रहा है |  अपने घर के लोग जो गुजर गये हैं | उनकी आत्मा को शांति देने के लिए इतना जरूर करें कि अब सर्व पितृ अमावस्या आयेगी, (14 अक्टूबर 2023 शनिवार को ) उस दिन गीता का 7 अध्याय पाठ करें, सूर्य भगवान के सामने जल और अन्न ले जाकर प्रार्थना करें कि: “हे सूर्यदेव, यमराज आपके पुत्र हैं, हमारे घर के जो भी गुजर गये उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, आज के गीता के पाठ का पुण्य उनके लिए दीजिये” पितृ गण राजी होंगे, घर में अच्छी संतान जन्म लेगी यह सर्व पितृ अमावस्या के दिन जरूर करें।

याद रखें

👉🏻  हल्का भोजन करने से शरीर में स्थूलता कम होती है, मन भी सूक्ष्म होता है।  सूक्ष्म मन प्रसन्नता का द्योतक है |

👉🏻  भृकुटी में तिलक करने से ज्ञानशक्ति का विकास होता है |

🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺🙏🏻

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

8 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

Related Articles

Back to top button