आज का पंचांग जानिए आज क्या है नक्षत्रों की स्थिति, साथ ही महालक्ष्मी व्रत पर धन प्राप्ति के वे विशेष मंत्र जिनसे होती हैं लक्ष्मी प्रसन्न

⛅दिनांक – 21 सितम्बर 2023
⛅दिन – गुरुवार
⛅विक्रम संवत् – 2080
⛅शक संवत् – 1945
⛅अयन – दक्षिणायन
⛅ऋतु – शरद
⛅मास – भाद्रपद
⛅पक्ष – शुक्ल
⛅तिथि – षष्ठी दोपहर 02:14 तक तत्पश्चात सप्तमी
⛅नक्षत्र – अनुराधा दोपहर 03:35 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा
⛅योग – प्रीति रात्रि 01:45 तक तत्पश्चात आयुष्मान
⛅राहु काल – दिल्ली समयानुसार दोपहर 01:45 से 03:16 तक
⛅सूर्योदय – 06:08
⛅सूर्यास्त – 06:19
दिल्ली समयानुसार
⛅दिशा शूल – दक्षिण दिशा में
⛅ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:53 से 05:41 तक
⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:09 से 12:57 तक
⛅व्रत पर्व विवरण – सूर्य षष्ठी, गौरी-आवाहन

लक्ष्मी प्रप्ति व्रत

➡ 22 सितम्बर 2023 शुक्रवार से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ
🙏🏻 भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से आश्विन कृष्ण अष्टमी तक घर में अगर कोई महालक्ष्मी माता का पूजन करे और रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे तो उस के घर में लक्ष्मी बढ़ती जाती है…
➡ इस वर्ष ये योग 22 सितम्बर 2023 शुक्रवार से 06 अक्तूबर 2023 शुक्रवार तक है…
🙏🏻 1) महालक्ष्मी का पूजन करें .
🌙 2)रात को चन्द्रमा को अर्घ्य देना कच्चे दूध(थोडासा) से फिर पानी से.. .
🙏🏻 3)महालक्ष्मी का मन्त्र जप करना.
🌷 ॐ श्रीं नमः
🌷 ॐ विष्णु प्रियाय नमः
🌷 ॐ महा लक्ष्मै नमः
➡ इन में से कोई भी एक जप करे..
🙏🏻

पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे से

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई।

21 को जन्मे व्यक्ति का अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049 CR, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

Related Articles

Back to top button