भारतीय मूल की तेजल बनीं अमेरिका में जज

भारतीय मूल की महिला न्यायाधीश तेजल मेहता ने अमेरिका के मैसाच्युसेट्स प्रांत की एक जिला अदालत की प्रथम न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है। वह आयर जिला अदालत की प्रथम न्यायाधीश के तौर पर सेवाएं देंगी। उन्होंने पिछले बृहस्पतिवार को इस अदालत की न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। मेहता भारतीय-अमेरिकी समुदाय पर वास्तविक प्रभाव डालने और लोगों के साथ दया से पेश आने का संकल्प लेकर सुर्खियों में आई थीं। वह आयर जिला अदालत की सहायक न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। ‘लॉवेल सन’ अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मेहता को सर्वसम्मति से आयर जिला अदालत की प्रथम न्यायाधीश चुना गया।

Related Articles

Back to top button