‘इंडियन विमेन्स प्रेस कॉर्प्स’ चुनाव में शोभना जैन अध्यक्ष, पारुल शर्मा, सुमन कांसरा उपाध्यक्ष और अंजू ग्रोवर महासचिव निर्वाचित

नयी दिल्ली, स्तुति सरदाना। महिला पत्रकारों के देश के सबसे बड़े संगठन ‘इंडियन विमेन्स प्रेस कॉर्प्स’ के हाल ही में चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार शोभा जैन को अध्यक्ष, स्वतंत्र पत्रकार पारुल शर्मा और न्यूज़ नशा की सुमन कांसरा को उपाध्यक्ष तथा स्वतंत्र पत्रकार अंजू ग्रोवर को महासचिव निर्वाचित किया गया।

शनिवार, 15 अप्रैल को सम्पन्न हुए वर्ष 2023-24 के इन चुनावों में 6 पदाधिकारी और कार्यकारिणी के 21 सदस्यों को चुना गया। पदाधिकारियों में सह सचिव के रूप में नेशनल हेराल्ड की एशलिन मैथ्यू और कोषाध्यक्ष के रूप में स्वतंत्र पत्रकार प्रीति मेहरा का निर्वाचन हुआ है।

जबकि कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में जिनका निर्वाचन हुआ है। उनके नाम इस प्रकार हैं- अदिति भाल (स्वतंत्र पत्रकार) अदिति निगम (न्यूज क्लिक), अमिति सेन (हिंदू बिजनेस लाइन), भाषा सिंह (न्यूज क्लिक), बिन्नी यादव (एशियन न्यूज मेकर), चार्मी हरीकिशनन (इकनॉमिक टाइम्स), हुमा सिद्दीकी (फाइनेंशल एक्सप्रेस), करुणा एम जॉन (स्वतंत्र पत्रकार), मालिनी श्रीवास्तव (स्वतंत्र पत्रकार), मंजरी चतुर्वेदी (नवभारत टाइम्स), नीलम जीना (सांध्य ज्योति दर्पण), प्रीति प्रकाश (स्वतंत्र पत्रकार), सरस्वती चक्रवर्ती (स्वतंत्र फोटो पत्रकार), सरोज धूलिया (नवभारत टाइम्स ), सिंधू  जैन भट्टाचार्य (स्वतंत्र पत्रकार), सुजाता माथुर (एक्स पीटीआई भाषा), सुजाता राघवन (स्वतंत्र  पत्रकार), सुमन परमार (स्वतंत्र पत्रकार), सुषमा वर्मा (स्वतंत्र पत्रकार), विभा जोशी (ग्रोथ स्टोरी), विम्मी करण सूद (दूरदर्शन)।

बता दें इंडियन विमेन्स प्रेस कॉर्प्स’ (आईडब्लूपीसी) की स्थापना 1994 में मात्र 18 महिला पत्रकारों ने की थी। जबकि अब इस संगठन में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़ी 800 से अधिक महिलाएं सदस्य हैं। नयी दिल्ली में अशोक रोड के विंडसर प्लेस पर स्थित आईडब्लूपीसी, अपनी पत्रकारिता, साहित्य, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए तो चर्चा में रहता ही है।

साथ ही घर जैसे लाजवाब भोजन और शानदार कॉफी के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है। महिलाएं पत्रकार अपनी लेखन-पत्रकारिता और टीवी चैनल्स के कामकाज को यहाँ से सुगमता से कर सकें, उसके लिए भी सदस्यों के लिए यहाँ कुछ निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button