घटना से ब्राह्मण समाज में आक्रोश : विनोद शर्मा

देहरादून । ग्यारह ब्राह्मण घटक संगठनों के संयुक्त मंच ब्राह्मण समाज महासंघ की मूलचंद एनक्लेव स्थित श्री सीताराम शिव मंदिर में बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि पश्चिमी उप्र के वरिष्ठ ब्राह्मण नेता विनोद शर्मा ने कहा कि संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत के ब्राह्मण विरोधी बयान और कानपुर की घटना को लेकर देश भर के ब्राह्मणों में व्यापक आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने का कि अपने मान सम्मान को लेकर ब्राह्मण युवाओं को आगे आना होगा। हमें अपने बच्चों को आई एएस, पीसीएस, की फ्री कोचिंग की व्यवस्था के लिए गंभीरता से प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि एकता और संख्या बल से सरकारें झुकती हैं। हमें अपने समाज के उत्थान के आगे आना ही होगा।

महासंघ के संरक्षक पंडित लाल चंद शर्मा ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जयंती, शोभायात्रा, वर्ष प्रतिपदा, मालवीय जयंती जैसे कार्यक्रम सामूहिक रूप से मानने चाहिए। ब्राह्मण एकता का प्रदर्शन आज की जरूरत है।

राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने आह्वान किया कि आगामी 12 मार्च को हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रव्यापी ब्राह्मण महासम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में भाग लें ताकि हम अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकें। महासंघ के पूर्व प्रवक्ता डा. वीडी शर्मा ने कहा कि जो ब्राह्मण राजनेता ब्राह्मण सम्मेलनों व कार्यक्रमों में भाग लें। ब्राह्मण हितों की मांगों का समर्थन करें। महासंघ के महामंत्री शशि शर्मा ने आगामी नववर्ष प्रतिपदा (21 मार्च) को सांय 7 बजे स्थानीय घंटाघर परिसर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर 2100 दीपों के प्रज्ज्वलन में सहयोगी बने।

Related Articles

Back to top button