Dil Ko Tumse Pyaar Hua: राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बना है स्टार प्लस का नया सीरियल ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’, दिखेगी दीपिका और चिराग की प्रेम कहानी, जानिए कब से शुरू हो रहा है

संगीता श्री। यूं तो अधिकतर सीरियल्स प्रेम कहानी के इर्द गिर्द ही घूमते हैं। स्टार प्लस (Star Plus) तो ऐसे सीरियल्स को दिखाने में अन्य सभी चैनल्स से आगे रहता है। स्टार प्लस (Star Plus) के सीरियल्स की खास बात यह भी है कि इसके अधिकतर शो महिला प्रधान होते हैं। इधर अब चैनल ने एक नया सीरियल दिखाने का फैसला किया है, जिसका नाम है- ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ (Dil Ko Tumse Pyaar Hua)। इसका प्रसारण 15 जुलाई से शाम 7 बजे के समय में होगा।

सीरियल की कहानी क्या है

राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बने ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ (Dil Ko Tumse Pyaar Hua) सीरियल में जहां दीपिका और चिराग की प्रेम कहानी है। वहाँ सौतेली माँ और सौतेली बहन का वह ड्रामा भी है जो बरसों से कितनी ही फिल्मों और सीरियल्स में देखा जा चुका है। जहां सौतेली बेटी को बात बात पर प्रताड़ित किया जाता है।

कहानी में दीपिका की सौतेली बहन जाहन्वी भी मुख्य पात्रों में है। दीपिका और चिराग एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं। लेकिन चिराग की माँ चाहती है कि उसके बेटे की शादी जाहन्वी से हो। जाहन्वी और उसकी माँ की भी यही इच्छा है। लेकिन चिराग कहता है कि शादी तो इसी घर में होगी लेकिन लड़की कोई और होगी दीपिका। यह सुन दीपिका तो खुश हो उठती है लेकिन बाकी सभी के पाँव तले की ज़मीन खिसक जाती है। ऐसे में चिराग और दीपिका के दो दिलों की प्रेम कहानी क्या मोड़ लेती है यह आगे पता लगेगा।

कौन कौन कलाकार काम कर रहे हैं

‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ (Dil Ko Tumse Pyaar Hua) में दीपिका और चिराग की भूमिका में अदिति त्रिपाठी (Aditi Tripathi) और अक्षित सुखीजा (Akshit Sukhija) हैं तो जाहन्वी की भूमिका उर्वशी परदेसी (Urvashi Pardesi) को मिली है।

यह भी पढ़ें- India’s Best Dancer 4: करिश्मा कपूर फिर बनी जज, ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ के चौथे सीजन को एक साथ जज करेंगी 2 कपूर कन्याएं

Related Articles

Back to top button