नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को लेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी होंगे समारोह में शामिल

हरियाणा में 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस मौके पर करीब 1 लाख लोगों के मौजूद होने की उम्मीद है।

नायाब सिंह सैनी, जोकि हरियाणा की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा हैं, अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे। इस समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता, केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।

भाजपा हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है

गौरतलब है कि भाजपा हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है, जिसमें पार्टी के 48 विधायक 90 सदस्यीय विधानसभा में मौजूद हैं। हरियाणा में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर अभी भी चर्चा जारी है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी को नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

नए मंत्रिमंडल में कौन कौन हो सकता है

नए मंत्रिमंडल में अनिल विज, कृष्ण लाल मिड्ढा, अरविंद कुमार शर्मा, विपुल गोयल और निखिल मदान जैसे अनुभवी नेताओं को शामिल किया जा सकता है। भाजपा ने हरियाणा के तीन निर्दलीय विधायकों, देवेंद्र कादयान, राजेश जून और सवित्री जिंदल का समर्थन हासिल कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

यह भी पढ़ें- Noel Tata: रतन टाटा के बाद नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए अध्यक्ष, जानिए कौन हैं ये और कब जुड़े कंपनी से

Related Articles

Back to top button