Mizoram New CM: ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता ललदुहोमा बनेंगे मिज़ोरम के अगले मुख्यमंत्री, इस दिन लेंगे शपथ

ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट-जेड.पी.एम. के नेता लालदुहोमा शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मिजोरम विधानसभा चुनाव में जेड.पी.एम. ने 40 में से 27 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त किया है।

मिज़ो नेशनल फ्रंट-एम.एन.एफ. ने 10 सीट, भारतीय जनता पार्टी ने दो और कांग्रेस ने एक सीट जीती। जेड.पी.एम. के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने सेरछिप सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट के जे माल्सावमजुआला वानचावंग पर आठ हजार 314 वोटों से जीत हासिल की।

Related Articles

Back to top button