Mann Ki Baat: 4 महीने बाद पीएम मोदी का रेडियो शो ‘मन की बात’ फिर हुआ शुरू, लोकसभा चुनाव, पेड़ लगाने से लेकर पेरिस ओलिंपिक तक के विषयों पर बोले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने आज रविवार 30 जून को लगभग 4 महीने बाद रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ की फिर शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, रथयात्रा-अमरनाथ यात्रा, कुवैत रेडियो के हिंदी शो, लोकल प्रोडक्ट्स, पर्यावरण दिवस और योग दिवस पर बात की।

पीएम मोदी ने 26 जुलाई से होने वाले पेरिस ओलंपिक में जाने वाली भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस बार ओलंपिक में कुछ चीजें पहली बार देखने मिलेंगी। खिलाड़ी भी अलग लेवल का रोमांच दिखाएंगे। पीएम मोदी ने देशवासियों से आह्वान कर ‘चीयर4भारत’ हैशटैग से पेरिस ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें।

लोकसभा चुनाव पर पीएम ने देशवासियों और चुनाव आयोग जताया आभार

लोकसभा चुनाव पर पीएम मोदी ने देशवासियों और चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि जनता ने संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अटूट विश्वास दोहराया है। 2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने वोट डाले हैं। हूल दिवस पर आदिवासियों के ‘हूल दिवस’ पर पीएम ने कहा कि यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के साहस से जुड़ा है इन्होंने विदेशी शासकों का विरोध किया था। साथ ही झारखंड के संथाल परगना से हजारों संथाली साथियों को एकजुट करके अंग्रेजों से 1855 में विदेशी शासकों के खिलाफ हथियार उठाए थे।

पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों को चीयर करना है

पीएम मोदी ने कहा कि “अगले महीने इसी समय तक पेरिस ओलंपिक शुरू हो जाएंगे। मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देता हूं। इस बार हमारा हैशटैग #Cheer4Bharat है। इसके जरिए हमें अपने खिलाड़ियों को चीयर करना है। टोक्यो की यादें अब तक ताजा हैं। तभी से हमारे खिलाड़ी तैयारियों में जुटे थे। 900 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। इस बार कुछ चीजें पहली बार देखने मिलेंगी।”

एक पेड़ मां के नाम

नरेन्द्र मोदी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया है, इस का नाम है- एक पेड़ मां के नाम। मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है। पिछले एक दशक में भारत में सबके प्रयासों से वन क्षेत्र का विस्तार हुआ है। अमृत महोत्सव के दौरान, देशभर में 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर भी बनाए गए हैं। अब हमें ऐसे ही मां के नाम पर पेड़ लगाने के अभियान को गति देनी है।

कुवैत सरकार ने हिन्दी में शुरू किया रेडियो प्रोग्राम

पीएम ने कहा कि कुवैत सरकार ने अपने नेशनल रेडियो पर एक कार्यक्रम शुरू किया है, और वह भी हिन्दी में। कुवैत रेडियो पर हर रविवार को इसका आधे घंटे टेलीकास्ट किया जाता है। इसमें भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंग शामिल होते हैं। हमारी फिल्में और कला जगत से जुड़ी चर्चाएं वहां भारतीय समुदाय के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।

इस महीने पूरी दुनिया ने 10वें योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया है। पीएम ने कहा कि मैंने भी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में योग कार्यक्रम में शामिल होकर योग किया। कश्मीर में युवाओं के साथ-साथ बहनों-बेटियों ने भी योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर साल योग दिवस में नए-नए रिकॉर्ड्स बन रहे हैं।

रेडियो के संस्कृत बुलेटिन को 50 साल हुए पूरे

आज संस्कृत से जुड़ा एक खास अवसर है। आज 30 जून को आकाशवाणी का संस्कृत बुलेटिन अपने प्रसारण के 50 साल पूरे कर रहा है। 50 साल से लगातार इस बुलेटिन ने कितने ही लोगों को संस्कृत से जोड़े रखा है। मैं ऑल इंडिया रेडियो परिवार को बधाई देता हूं। संस्कृत की भारतीय ज्ञान-विज्ञान की प्रगति में बड़ी भूमिका रही है। आज के समय की मांग है कि हम संस्कृत को सम्मान भी दें, और उसे अपने जीवन से भी जोड़ें।

जगनन्नाथ रथयात्रा पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरी कामना है कि महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा सभी देशवासियों पर सदैव बनी रहे। अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो चुकी है, और अगले कुछ दिनों में पंढरपुर वारी भी शुरू होने वाली है। मैं इन यात्राओं में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देता हूं।

 

Related Articles

Back to top button