Ganesh Chaturthi 2024: गणेशोत्सव पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले ‘लोकमान्य तिलक ने धार्मिक अवसर को राष्ट्र जागरण का पर्व बना दिया’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार समस्त देशवासियों को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर शुभकामना संदेश प्रेषित किए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गणेशोत्सव राष्ट्र जागरण का भी पर्व है।

लोकमान्य तिलक ने गणेशोत्सव को राष्ट्रीय जागरण का पर्व बना दिया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर वीडियो संदेश में कहा, ”समस्त देशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। गणपति बाप्पा मोरया!” उन्होंने कहा “भगवान गणेशजी विघ्नहर्ता हैं। उत्सव समाज की शक्ति होते हैं। उत्सव समाज में नए प्राणों का संचार करते हैं। गली-गली में सजने वाले गणेश पंडाल युवाओं को नेतृत्व की क्षमता प्रदान करते हैं। ऐसे में लोकमान्य तिलक बहुत याद आते हैं। गणेशोत्सव लोकमान्य तिलक की देन है। उन्होंने इस धार्मिक अवसर को राष्ट्र जागरण का पर्व बना दिया।”

देश के हर हिस्से में सुबह भगवान गणेश की मंदिरों में आरती की गई

भगवान गणेश हिंदू धर्म में विघ्नहर्ता और प्रथमपूज्य देवता के रूप में पूजे जाते हैं। वो अशुभता को दूर कर शुभ फल प्रदान करते हैं। गणेश चतुर्थी से ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज होता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी सात सितंबर को मनाई जा रही है। देश के लगभग हर हिस्से में सुबह भगवान गणेश की मंदिरों में आरती की गई।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: देश भर में धूम धाम से मनाई जा रही है गणेश चतुर्थी, गणपति बप्पा मोरया..के पवित्र घोष के साथ सिद्धिविनायक मंदिर और लालबागचा राजा मंदिर में हुई पहली आरती

Related Articles

Back to top button