Fire Boltt Phoenix Pro स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, कम कीमत में हैं शानदार डिज़ाइन और फीचर्स

नई दिल्ली, कृतार्थ सरदाना। भारतीय कंपनी Fire Boltt ने अपनी एक नई स्मार्टवॉच Phoenix Pro लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी मेटल शॉक प्रूफ बॉडी बनाई है।

Fire Boltt Phoenix Pro Smartwatch के फीचर्स 

इस स्मार्टवॉच के गोल सर्कुलर डायल पर 1.39 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 240 X 240 पिक्सल पर resolution मिलेगा। कंपनी ने इस घड़ी में 60 HZ का रिफ्रेश रेट दिया है।

फायर बोल्ट ने इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग Bluetooth Calling का फीचर  दिया है, जिससे आप इस घड़ी से फोन उठाने के साथ फोन कर भी सकते हैं। कंपनी ने फोनिक्स प्रो स्मार्टवॉच में इन बिल्ट गेम्स भी दी है।

स्वास्थ से जुड़े फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में Health Suit दिया गया है जिसमें हार्ट रेट सेंसर, Spo2 और स्लीप साइकिल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें महिलाओं के लिए विशेष फीमेल हेल्थ ट्रैकर भी दिया गया है।

कंपनी के अनुसार इस स्मार्टवॉच की बैटरी 7 दिन तक नॉर्मल मोड पर और 30 दिन तक स्टेंड बाय मोड पर चल सकती है।

इसके अलावा घड़ी में 100 के करीब फेस वॉच, स्मार्ट नोटीफिकेशन,मौसम अपडेट, ड्रिंक वॉटर रिमाइंडर, कैमरा कंट्रोल, अलार्म और स्टॉप वॉच जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

Fire Boltt Phoenix Pro Smartwatch कीमत और उपलब्धता 

Fire Boltt Phoenix Pro स्मार्टवॉच की कीमत 1,799 रूपये रखी गई है। यह घड़ी ब्लैक, ग्रे और पिंक जैसे 3 रंगो में अमेजन पर उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button