Divya Kala Mela 2024: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया ‘दिव्य कला मेला’ का उद्घाटन, दिव्यांग कारीगरों के बनाए गए उत्पादों को देखने के साथ खरीदा जा सकेगा

रांची दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी), एमएसजेई, देश भर के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाला एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जिसका नाम दिव्य कला मेला है। यह ‘दिव्य कला मेला’ 29 अगस्त 2024 से 08 सितंबर 2024 तक हरमु ग्राउंड, रांची, झारखंड, मे आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम मे जम्मू और कश्मीर, उत्तर पूर्वी राज्यों, हस्तशिल्प, हथकरघा, कढ़ाई सहित देश के विभिन्न हिस्सों से उत्पादों के रूप में एक आकर्षक अनुभव प्रदान करेगा। इस मेले का उद्घाटन दिनांक 29.08.2024 को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा एव केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता डॉ. वीरेंद्र कुमार की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।

उद्घाटन में हटिया के विधायक नवीन जयसवाल भी उपस्थित थे। नेशनल दिव्यांगजन फ़ाइनेंस एंड डेव्लपमेंट कार्पोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नवीन शाह ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

दिव्य कला मेला कब और कहां आयोजित हुए

यह दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठी पहल है। दिव्य कला मेला दिव्यांगजनों के उत्पादों और कौशल के विपणन और प्रदर्शन के लिए एक बड़ा मंच प्रस्तुत करता है। दिव्य कला मेला, रांची, 2022 से शुरू होने वाली श्रृंखला का 18वां मेला है [(i) दिल्ली, 2-6 दिसंबर 2022, (ii) मुंबई, 16 से 25 फरवरी 2023, (iii) भोपाल, 12 से 21 मार्च 2023, (iv) गुवाहाटी, 11 से 17 मई 2023 (v) इंदौर, 17 से 23 जून 2023 (vi) जयपुर 29 जून से 5 जुलाई 2023 (vii) वाराणसी, 15 से 24 सितंबर, 2023 (viii) सिकंदराबाद, हैदराबाद 6 से 15 अक्टूबर 2023 (ix) बेंगलुरु, कर्नाटक 27 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2023 (x) चेन्नई, TN 17 से 26 नवंबर, 2023, (xi) पटना (बिहार) 8 – 17 दिसंबर 2023, (xii) सूरत (गुजरात) 29 दिसंबर से 7 जनवरी 2024, (xiii) नागपुर (महाराष्ट्र) 11 जनवरी से 21 जनवरी 2024। (xiv) अगरतला (त्रिपुरा) 6 फरवरी से 11 फरवरी 2024। (xv) अहमदाबाद (गुजरात) 16 -25 फरवरी 2024 (xvi) भुवनेश्वर (ओडिशा) 05 – 11 जुलाई 2024 (xvii) रायपुर (छत्तीसगढ़) 16 – 22 अगस्त 2024] 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 75 दिव्यांग कारीगर/कलाकार और उद्यमी दिव्य कला मेला, रांची में अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

दिव्यांग कारीगरों के बनाए गए उत्पादों को खरीदा जा सकेगा

निम्नलिखित श्रेणी में उत्पाद होंगे, गृह सजावट और जीवन शैली, कपड़े, स्टेशनरी और पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद, पैकेज्ड खाद्य और जैविक उत्पाद, खिलौने और उपहार, व्यक्तिगत सहायक उपकरण – आभूषण, क्लच बैग। यह सभी के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ बनने का अवसर होगा और दिव्यांग कारीगरों द्वारा उनके अतिरिक्त दृढ़ संकल्प से बनाए गए उत्पादों को देखा/खरीदा जा सकेगा।

11 दिवसीय ‘दिव्य कला मेला’, रांची सुबह 11.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक खुला रहेगा और दिव्यांग कलाकारों और जाने-माने पेशेवरों के प्रदर्शन सहित सांस्कृतिक गतिविधियों की एक श्रृंखला देखी जा सकती है। कार्यक्रम में आने वाले दर्शक देश के विभिन्न क्षेत्रों के अपने पसंदीदा भोजन का आनंद भी ले सकते हैं। साथ ही बच्चे खेल क्षेत्र का आनंद ले सकते हैं।

 

इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा 14 दिव्यांगजनों को स्वरोजगार गतिविधि प्रारंभ करने हेतु ऋण स्वीकृति पत्र का सांकेतिक वितरण किया गया। यह ऋण झारखंड राज्य जनजातीय विकास निगम के माध्यम से राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम योजनाओं के तहत प्रदान किया गया। साथ ही 7 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड व्हीलचेयर, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र का सांकेतिक वितरण भी एडीआईपी योजना के अंतर्गत किया गया। राज्यपाल ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय/दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने रांची दिव्य कला मेले की भव्य सफलता की भी कामना की।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने पहले आयोजित 17वें दिव्य कला मेला की सफलता पर प्रकाश डाला, जहां दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए इन मेलो में लगभग 11.00 करोड़ की बिक्री संग्रहीत की गई है। साथ ही यह भी बताया की इन मेलो का आयोजन जिस प्रांत मे किया जाता है वहाँ के दिव्यांगजनों को विशेष तौर पर इन मेलो मे आमंत्रित किया जाता है। एनडीएफडीसी योजना के तहत 10.00 करोड़ का रियायती ऋण भी वितरित किया गया।

इन दिव्य कला मेलों के दौरान रोजगार मेलों का भी आयोजन किया गया, जहां 350 दिव्यांगजनों को प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में नौकरियों के लिए सूचीबद्ध किया गया। मंत्री द्वारा यह भी बताया गया की इसी तरह का रोजगार मेला 03.09.2024 को रांची दिव्य कला मेला में आयोजित किया जाएगा। साथ ही दिनांक 7.9.2024 को दिव्य काला शक्ति कार्यक्रम के आयोजन के भी निर्देश दिये गए जिसमे दिव्यांग कला द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। मंत्रलाय के पास इस पहल को बढ़ावा देने के लिए भव्य योजनाएँ हैं, जिसके अंतर्गत यह मेले देश भर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार ने किया ऐलान, देश के 234 शहरों में 730 नए FM रेडियो होंगे शुरू, मातृभाषा में स्थानीय सामग्री को मिलेगा बढ़ावा

 

Related Articles

Back to top button