Chand Jalne Laga: कलर्स चैनल पर इस दिन से शुरू हो रहा है नया सीरियल चांद जलने लगा, अंतरा मित्रा ने गाया टाइटल सॉन्ग

संगीता श्री। कलर्स चैनल (Colors Tv) 23 अक्टूबर से अपने यहाँ एक नया सीरियल ‘चांद जलने लगा’ शुरू करने जा रहा है। यह बचपन के दो दोस्त देव और तारा की कहानी है, जो अनायास प्यार कर बैठते हैं। लेकिन भाग्य चक्र एक दिन उन्हें अलग कर देता है।

सीरियल में विशाल आदित्य सिंह और कनिका मान, देव और तारा के किरदार में हैं। उधर इस सीरियल के संगीत को भी काफी अहमियत दी जा रही है।

हाल ही में इसके शीर्षक गीत के विडियो को रिलीज किया गया। राजा नारायण देव द्वारा लिखित गीत ‘चाँद जलने लगा’ को अंतरा मित्रा और अमित मिश्रा ने गाया है।

अंतरा कहती हैं- ‘’यह गाना करके जो खुशी मिली उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। हमने अपने गीत के हर नोट में देव और तारा के प्यार को दर्शाया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी इस गीत में वही भाव महसूस होंगे जो हमने महसूस किए।‘’

Related Articles

Back to top button