भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनाने को लेकर उठाया ये बड़ा कदम

भारतीय जनता पार्टी ने आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नए मुख्यमंत्री बनने वाले नेताओं का चुनाव करने के लिए विधायक दलों की बैठकों की निगरानी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सांसद सरोज पांडे और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े राजस्थान में पर्यवेक्षक होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा अन्‍य पिछडा वर्ग मोर्चा प्रमुख के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा मध्य प्रदेश में पर्यवेक्षक होंगे।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षक होंगे।

Related Articles

Back to top button