पंठरपूर वारी भगवान विट्ठल की शोभायात्रा में भाजपा नेता हुए शामिल, वीरेंद्र सचदेवा बोले पंठरपूर यात्रा ने स्वतंत्रता आंदोलन को भी मजबूत करने में निभाई थी बड़ी भूमिका

दिल्ली में सभी प्रदेशों के प्रवासी रहते हैं और सभी प्रदेशों की सांस्कृतिक झांकियां भी यहाँ देखने को मिलती हैं और इसमें बुधवार को एक नई कड़ी जुड़ी जब दिल्ली मराठी प्रतिष्ठान ने नई दिल्ली में मराठी परम्पराओं के अनुरूप महाराष्ट्र की लोकप्रिय पंढरपूर वारी भगवान विट्ठल की शोभायात्रा का संकेतिक आयोजन किया।

सांकेतिक शोभायात्रा कनाट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर से प्रारम्भ हुई और आर.के. पुरम सेक्टर 6 स्थित भगवान विट्ठल को समर्पित मंदिर में पूजन के साथ सम्पूर्ण हुई।

शोभायात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुदधे, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी एवं बाँसुरी स्वराज, प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह और महामंत्री विष्णु मित्तल आदि सम्मलित हुए और भगवान विट्ठल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पंठरपूर यात्रा ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को भी मजबूत करने में दिया था बड़ा योगदान

इस अवसर शोभायात्रा में सम्मलित भक्तों को सम्बोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने महाराष्ट्र में आज आषाठी एकादशी से प्रारम्भ पंठरपूर वारकारी यात्रा पर शुभकामना देते हुए कहा की वारकारी यात्रा हमारी समृद्ध परम्पराओं की प्रतिक है और हमें समानता एवं सद्भाव का संदेश देती है। इस ऐतिहासिक यात्रा का केवल धार्मिक संदेश नही है बल्कि राष्ट्रीय एवं सामाजिक संदेश भी है, इसी पंठरपूर यात्रा ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को भी मजबूत करने में बड़ा योगदान दिया था।

विनय सहस्त्रबुधदे ने कहा की पंठरपूर यात्रा आज देश ही नही विदेशों में भी निकाली जाती है और इसका धार्मिक, सांस्कृतिक महत्व आज भी उतना है जितना एक सदी पहले था। वारकारी आंदोलन एक वृहद परम्परा है जो अखंडता की प्रेरक है।

Related Articles

Back to top button