त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा को बहुमत, मेघालय में एनपीपी बनी सबसे बड़ी पार्टी

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। तीनों राज्यों की सभी सीटों पर रुझान सामने आ रहे हैं। नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। मेघालय में एनएनपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 40 सीटों और त्रिपुरा में 32 सीटों पर बढ़त है। मेघालय में एनपीपी को 25 सीटों पर आगे है। भाजपा यहां 5 सीटों तक सिमटती दिखाई दे रही है।

त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने 32 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। विधानसभा चुनाव में 16 फरवरी को 60 सीटों पर 86.10% मतदान हुआ। यह पिछले चुनाव से 4% कम रहा। 2018 में त्रिपुरा में 59 सीटों पर 90% मतदान हुआ था। भाजपा 35 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इसके साथ ही भाजपा ने लेफ्ट के 25 साल के गढ़ को ध्वस्त कर दिया था। पिछले चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने बिप्लब देव को CM बनाया था, लेकिन मई 2022 में माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया गया। पार्टी ने साहा ​​​​​​के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था।

त्रिपुरा में सीपीएम (मार्क्स) 9 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पांच और 12 सीटों पर टीएमपी ने बढ़त बनाई हुई है। 2023 के चुनाव में भाजपा ने सभी 60, लेफ्ट-कांग्रेस के गठबंधन ने (क्रमश: 47 और 13 सीटों) पर चुनाव लड़ा। टिपरा मोथा पार्टी ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ा। इस तरह राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला की उम्मीद है। 2018 के चुनाव में भाजपा को 35, सीपीआईएम को 16 और IPFT को 7 सीटें मिली थीं। भाजपा ने सरकार बनाई थी।

 

Related Articles

Back to top button