शुरू हुई शरद ऋतु, जानिए आज का पंचांग और आज जन्मे व्यक्तियों के सितारे

आज का पंचांग

⛅दिनांक – 23 अगस्त 2023
⛅दिन – बुधवार
⛅विक्रम संवत् – 2080
⛅शक संवत् – 1945
⛅अयन – दक्षिणायन
⛅ऋतु – शरद
⛅मास – श्रावण
⛅पक्ष – शुक्ल
⛅तिथि – सप्तमी 24 अगस्त प्रातः 03:31 तक तत्पश्चात अष्टमी
⛅नक्षत्र – स्वाती सुबह 08:08 तक तत्पश्चात विशाखा
⛅योग – ब्रह्म रात्रि 09:45 तक तत्पश्चात इन्द्र
⛅राहु काल – दिल्ली समयानुसार दोपहर 12:23 से 02:00 तक
⛅सूर्योदय – 05:54
⛅सूर्यास्त – 06:53
दिल्ली समयानुसार
⛅दिशा शूल – उत्तर दिशा में
⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:49 से 05:34 तक
⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:20 से 01:05 तक
⛅व्रत पर्व विवरण – शरद ऋतु प्रारम्भ, संत तुलसीदासजी जयंती

शरद ऋतु : 23 अगस्त से 23 अक्टूबर 2023 तक

जिनका आज जन्मदिन या विवाह की वर्षगांठ है उनको हार्दिक शुभकामनाएं एवम् बहुत बधाई। जानिए कैसा है आज जन्मे व्यक्तियों का व्यक्तित्व और उनके शुभ अंक और शुभ तारीखें 

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

Related Articles

Back to top button