केजरीवाल के इस्तीफे की पेशकश भ्रष्टाचार के दाग छुपाने का षडयंत्र है, बोले वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक में कहा है कि अरविंद केजरीवाल हों, मनीष सिसोदिया या पूरी आम आदमी पार्टी यह भ्रष्टाचार छुपाने के मास्टर चालबाज़ हैं।

केजरीवाल की इस्तीफे की पेशकश भ्रष्टाचार के दाग छुपाने का षडयंत्र हैं पर अब दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को माफ नही करेगी और दिल्ली विधानसभा चुनाव में हरा कर जवाब देगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं से आवहण किया है की वह केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की पोल घर घर जा कर खोलें और दिल्ली को भ्रष्टाचारी कुशासन से मुक्त करायें। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की केजरीवाल के इस्तीफे की पेशकश आम आदमी पार्टी में बिखराव के प्रारम्भ की स्वीकृति है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने झारखंड को दी बड़ी सौगात, टाटानगर में 6 वंदे भारत ट्रेन के साथ 660 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को किया शुरू

Related Articles

Back to top button