दुनिया भर में भीषण गर्मी से हो सकती है लोगों की मृत्‍यु, विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन ने दी चेतावनी

यूरोप, एशिया और अमरीका सहित विश्‍व के अधिकांश भाग भीषण गर्मी और विपरीत मौसम की चपेट में हैं। विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने तेजी से तापमान बढ़ने की चेतावनी देते हुए कहा है कि इससे लोगों की मृत्‍यु होने का खतरा है।

जलवायु परिवर्तन के बारे में अमरीका के विशेष दूत जॉन कैरी ने कहा है कि विश्‍व में अचानक तापमान बढ़ने से जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक संकट बन गया है।

विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन ने कहा है कि उत्‍तरी गोलार्ध में गर्मी का प्रकोप और तेज हो सकता है। इटली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बीस शहरों में रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट 23 शहरों में घोषित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button