पद्मश्री से सम्मांनित गायिका बॉम्बे जयश्री लंदन में अचेत अवस्थार में मिलीं

नई दिल्ली, पुनर्वास न्यूज़ डेस्क। जानी-मानी गायिका और पद्मश्री से सम्‍मानित बॉम्बे जयश्री आज लंदन के एक होटल में अचेत अवस्‍था में मिलीं। कथित तौर पर उन्‍हें सिर में चोट लगी थी और आपातकालीन सर्जरी की गई थी।

58 वर्षीय गायिका कर्नाटक और हिंदुस्तानी संगीत प्रस्तुत करने के लिए जाना जाती थीं। 2013 में ऑस्कर में चार पुरस्कार जीतने वाली फिल्म लाइफ ऑफ पाई में उनका गाना सबसे मधुर गीत माना गया था। उन्‍हें 2021 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। उन्‍हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा ऐसे कई अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए।

Related Articles

Back to top button