माणिक साहा दूसरी बार बनेंगे त्रिपुरा के सीएम

त्रिपुरा में भाजपा के विधायक दल की बैठक में सोमवार को माणिक साहा को दोबारा मुख्यमंत्री बनाये जाने का निर्णय लिया गया। भाजपा के एक प्रवक्ता ने विधायक दल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि पार्टी के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से साहा को दोबारा मुख्यमंत्री बनाये जाने का समर्थन किया।

इससे पहले, ऐसी अटकलें थीं कि साहा संवेदनशील सीमावर्ती राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगा।

Related Articles

Back to top button