बजट में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन पर प्रदेश सरकार ने किए कई बड़े एलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के बुधवार को पेश बजट में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा बजट प्रस्तावित किया गया है। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स, मेरठ में मेजर ध्यान चन्द्र खेल विश्वविद्यालय की स्थापना व सहारनपुर, फतेहपुर एवं बलिया में स्पोर्टस कालेज के निर्माण के लिए 350.50 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। वहीं प्रदेश में निजी सहभागिता से खेल अवस्थापनाओं के निर्माण, खेल विकास कोष की स्थापना के लिए भी बजट की व्यवस्था की गई है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट में प्रदेश खिलाड़ियों और खेल को लेकर भी विशेष तौर पर तरजीह दी है। उन्होंने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिण् 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

प्रदेश में निजी सहभागिता से खेल अवस्थापनाओं के निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार योजना हेतु 15 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। खेल विकास कोष की स्थापना हेतु 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

वित्त मंत्री ने बताया कि जनपद मेरठ में मेजर ध्यान चन्द्र खेल विश्वविद्यालय की स्थापना किये जाने के संबंध में त्वरित गति से कार्यवाही की जा रही है। खेल विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अलावा प्रदेश के सहारनपुर, फतेहपुर एवं बलिया जनपदों में स्पोर्टस काॅलेज के निर्माण हेतु 20 करोड़ 50 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button