अंतरराष्ट्रीय सौर दिवस पर सांची बनेगा देश का पहला सोलर शहरः मुख्यमंत्री शिवराज
भोपाल । मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ और विश्व हेरिटेज शहर सांची पूर्व सोलर सिटी बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीन मई को अंतरराष्ट्रीय सौर के मौके पर मध्यप्रदेश का एक शहर हमारा सांची सोलर सिटी बनेगा। यह भी पर्यावरण को बचाने की दृष्टि से हमारी एक बड़ी उपलब्धि होगी।
मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को स्मार्ट सिटी में पौधरोपण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के वर्ल्ड हेरिटेज शहर सांची को पूर्ण सोलर सिटी बनाया जा रहा है। जिस गति से वहां काम हो रहा है, उसके हिसाब से आगामी तीन मई तक ये काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन मई को अंतरराष्ट्रीय सौर दिवस के तौर पर मनाया जाता है।