Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत के हॉकी में कांस्य पदक जीतने के बाद इस राज्य के सीएम ने किया बड़ा ऐलान, हर खिलाड़ी को मिलेंगे 15 लाख रुपये

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ब्रोंज मेडल के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। इस बीच हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों की उत्कृष्ट उपलब्धि के सम्मान में टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 7.5 लाख रुपये नकद पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की।

ओडिशा के सीएम माझी ने भी किया ऐलान

वहीं ओडिशा के सीएम मोहन माझी ने भी ऐलान किया है कि कांस्य पदक जीतने वाली टीम के हर एक खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे, जबकि सपोर्ट स्टाफ के हर एक सदस्य को 10-10 लाख रुपये देने का फैसला सरकार ने किया है।

देश भर के लाखों हॉकी प्रशंसकों को खुशी दी है

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि से एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि टीम की एकता, कौशल और दृढ़ता ने देश भर के लाखों हॉकी प्रशंसकों को खुशी दी है।

सिंह ने कहा “मैं कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश और पूरी टीम को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। हॉकी इंडिया हमारे एथलीटों का समर्थन करने और भारत में हॉकी के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उल्लीखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया, जो उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है। यह उपलब्धि आखिरी बार 52 साल पहले हासिल की गई थी।

यह भी पढ़ें- Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने एक ही थ्रो से जीत लिया सिल्वर मेडल, गोल्ड मेडल हुआ पाकिस्तान के नदीम के नाम

Related Articles

Back to top button