T20 World Cup 2024 IND Vs SA Final: टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज, भिड़ेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका, कोच के रूप में होगा द्रविड़ का आखिरी मैच
![](http://www.punarvasonline.com/wp-content/uploads/2024/06/T20-World-Cup-Final-1.jpg)
टी20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। बारबाडोस में खेला जाने वाला खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। इससे पहले, वर्ष 2007 में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने पहला टी-20 विश्व कप जीता था।
रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में वर्तमान चैंपियन इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पराजित किया। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम प्रतियोगिता में अजेय बनी हुई है। भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का यह आखिरी मैच होगा।