चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची के राजभवन में चंपई सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बुधवार रात को भूमि घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हेमन्त सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया था। कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल के सत्यानन्द भोक्ता ने भी मंत्रियों के रूप में शपथ ग्रहण की।