Uttrakhand Tunnel Collapse: उत्‍तराखंड में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग के ढहने के बाद आई बड़ी जानकारी सामने, अंदर सभी कर्मचारी सुरक्षित, राहत और बचाव कार्य जारी

उत्‍तराखंड में सिल्कयारा सुरंग के ढहने वाली जगह पर फंसे हुए मजदूरों को जल्द से जल्द निकालने का हर संभव प्रयास कर रहा है। यह जानकारी सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने दी।

सुरंग ढहने से करीब 40 श्रमिक सुरंग के अंदर फंस गए। घटना की सूचना तुरंत केंद्र और राज्य सरकार की सभी संबंधित एजेंसियों को दी गई। राज्य प्रशासन, राज्‍य आपदा मोचन बल, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा अन्य विभाग समन्वित प्रयासों से फंसे हुए लोगों को निकालने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

ये सभी वहॉं उपलब्ध पाइपों के माध्यम से ताजा हवा, ऑक्सीजन, पानी, बिजली और भोजन के छोटे-छोटे पैकेट की आपूर्ति कर रहे हैं तथा फंसे हुए श्रमिकों से वॉकी टॉकी के माध्यम से भी संचार स्थापित किया गया है।

Related Articles

Back to top button