‘चाँद जलने लगा’ दो प्रेमियों की कुछ अलग कहानी

यूं भारत ने चाँद पर तिरंगा लहराकर एक नयी कहानी लिख दी है। लेकिन हमारे फिल्मकार, गीतकार, शायर और लेखक प्रेम और चाँद की पुरानी कल्पनाओं को दिखाने में जुटे हैं। कलर्स चैनल भी 23 अक्तूबर से एक नया सीरियल ‘चाँद जलने लगा’ शुरू करने जा रहा है। जिसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे होगा।

यह देव और तारा के प्रेम की ऐसी कहानी है जो बचपन के दो प्रेमियों के अद्धभुत प्रेम की यात्रा दर्शाती है। दोनों अलग होकर एक बार फिर मिलते हैं तो दोनों की ज़िंदगी और विचारों में काफी बदलाव आ गया होता है। सीरियल में तारा की भूमिका कनिका मान तो देव की भूमिका विशाल आदित्य को मिली है।

कनिका कहती हैं-‘चाँद जलने लगा’ दिखाता है कि सच्चा प्यार किसी भी तूफान का सामना करने में सक्षम होता है।‘’ जबकि विशाल का कहना है-‘’मैं कलर्स के लिए पहले भी शो कर चुका हूँ। ‘बिग बॉस-13’ के बाद मैं किसी अच्छी प्रेम कहानी की प्रतीक्षा कर रहा हा। मुझे अब सब्र का फल मिल गया है।‘’

Related Articles

Back to top button